फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनीयती से लाई गई असम की युवती 181 के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। दो दिन पूर्व लखनऊ के चारबाग स्टेशन से फुसलाकर लाई गई युवती को पुलिस ने आशा ज़्योति केंद्र (181) के सुपुर्द किया है। यहां काउंसलर उससे घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहीं हैं। वहीं, असम के एसआई की मदद से पुलिस ने युवती के नाना से फोन पर बात की। नाना के अनुसार युवती का दो साल पहले पश्चिम बंगाल के युवक से विवाह हुआ था। इसके अलावा नाना कोई जानकारी नहीं दे पाया। आरोपी युवक भी पुलिस को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक मंगलवार रात असम की एक युवती को गांव लाया और गांव के बाहर खेत में उससे जबरदस्ती कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीआरवी की मदद से युवक को पकड़ लिया और युवती समेत उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ अजगैन अजयराज वर्मा के अनुसार आरोपी को युवती लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिली। एसओ के अनुसार युवती व पकड़ा गया युवक लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे हैं।
बताया कि गुरुवार को असम पुलिस की मदद से उसके नाना से फोन पर वार्ता हुई। नाना ने बताया कि दो साल पहले पश्चिम बंगाल के युवक से उसकी शादी हुई थी। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पाया। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। युवती को आशा ज्योति केंद्र (181) के सुपुर्द किया गया है। उसकी काउंसलिग के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें