फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सब्जियों में लगी ‘आग’

Thu, 19 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ओलावृष्टि ने सब्जी के दाम में आग लगा दी है। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। मात्र तीन दिनों में ही सब्जी के दाम दो गुने तो कुछ के चार गुना तक बढ़ गए हैं। दुकानदारों की मानें तो ओले गिरने के कारण आधी से अधिक फसल खेतों में ही चौपट हो गई है।
विज्ञापन


रविवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश ने हरी सब्जियों को खेतों में ही नष्ट कर दिया है। इसके अलावा जो आलू अभी तक खेतों में पड़ा था वह भी खराब हो गया है। इसके चलते दो दिन पूर्व तक बाजार में बिक रही सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है।

ओले गिरने से जिले भर में खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा फसल व सब्जियां नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा हरी सब्जियों जैसे लौकी, कद्दू, तरोई, बैंगन, भिंडी, फूल गोभी, बंद गोभी के दाम भी कई गुना तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व तक मात्र 20 रुपये प्रतिकिलो में बिकने वाली भिंडी बुधवार को 80 रुपये प्रतिकिलो में बिकी। वहीं 10 से 15 रुपये में बिकने वाले लौकी व कद्दू इस समय 30 रुपये तक पहुंच गए हैं।

ऐसी ही कुछ स्थिति बैगन, फूल गोभी, बंद गोभी, तरोई, करेला आदि सब्जियों का भी है। शनिवार तक 5 से 6 रुपये में बिकने वाला आलू भी 8 से 10 रुपये प्रतिकिलो तक बिकने लगा है। सब्जी दुकानदार रमेश निषाद व अशर्फी लाल की मानें तो रविवार की बारिश ने खेतों में लगी आधी से अधिक फसलों को खेत में नष्ट कर दिया है। जो फसल बची भी है उसमें दाग लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें