फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक हथियारों से लैस होंगे जीआरपी जवान

Sat, 14 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जीआरपी जवानों को जल्द ही आधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। अभी तक आधुनिक हथियारों के नाम पर 22 इंसास रायफल है। निरीक्षण के दौरान जीआरपी थाने का बोर्ड न देख कर उन्होंने बोर्ड लगवाने को कहा।
विज्ञापन


 जीआरपी सीओ विमल कुमार श्रीवास्तव ने उन्नाव जीआरपी थाने के औचक निरीक्षण के दौरान कहा कि समय के साथ जीआरपी जवानों को भी हाईटेक होना जरूरी है। शासन स्तर पर गठित कमेटी इसका निर्णय कर चुकी है। अभी तक जीआरपी जवान थ्री नॉट थ्री के सहारे काम चला रहे हैं।

मौजूदा समय में आधुनिक हथियार के नाम पर जीआरपी जवानों के पास 22 इंसास रायफलें है। जीआरपी एडीजी ने अभी हाल में चलती गाड़ी में एफआईआर लिखने का नया निर्देश जारी किया है। यदि किसी यात्री के साथ चलती ट्रेन में कोई घटना घट जाती है तो उसको ट्रेन से उतरने की जरूरत नही है।
विज्ञापन


वहीं, जीआरपी सीओ विमल कुमार श्रीवास्तव ने जवानों को इंसास खोलने व बंद करने के लिए कहा तो कई के पसीने छूट गए। यही नहीं थाने में रखे पुराने कारतूस देखकर सीओ भी चौक गए और इन्हें जल्द बदलने के आदेश दिए। सीओ ने मालखाने, हवालात, जवानों के बैरिक का भी निरीक्षण किया। कई दशक पुराने मामले देखकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने कैमरों, लाइट के विषय में जानकारी ली। हवालात के निरीक्षण के दौरान अंधेरा होने पर टार्च की रोशनी में देखा और पुताई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जीआरपी प्रभारी प्रद्युमभन कुमार सिंह, एसआई रामलक्ष्मण सिंह, ओपी वर्मा, डीआर सिंह उम्मेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें