फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रशिक्षण शिविर में बताई सरकार की उपलब्धियां

Fri, 17 Nov 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा ने मोहान और पुरवा विधानसभा पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए। चार सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में अलग, अलग वक्ताओं ने भाजपा के ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

मोहान विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक सभागार नवाबगंज में आयोजित किया गया। जिसमें हसनगंज और नवाबगंज ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार व मोहान विधायक बृजेश रावत ने पार्टी संस्थापक सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन विषय पर बात रखते हुए कहा कि कबाइली हमले से परेशान होने के तथा सारी प्रयासों के बाद जब कश्मीर विलय नहीं हो सका तो संघ के द्वितीय सर संघचालक गुरुजी ने आग्रह के बाद महाराज हरी सिंह से बात कर उन्हें विलय के लिए सहमत किया। इस प्रभाव को देख कांग्रेस सरकार को बड़ा गहरा धक्का लगा और प्रभाव को कम करने के लिए संघ पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसको देख संघ को एक राजनैतिक दल की आवश्यकता हुई तो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई। जिसने अपने पहले चुनाव में तीन सीटें जीती। आज भाजपा देश सहित कई प्रदेशों में सरकार चल रही है।



द्वितीय सत्र में बोलते हुए सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाएं गिनवाई। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबकी समस्याओं को समझकर योजनाएं बनाई है। तृतीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन


समापन सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने योगी सरकार की योजनाओं और कार्यों को बताया। कहा कि आप सब याद करें जब इटावा बिजली का मायका हुआ करता था। वो वहीं पड़ी रहती थीं। हमारे यहां तो 8 घंटे के लिए आती थीं। योगी जी की सरकार बनने के बाद आपूर्ति को बढ़ाया गया। पुरवा विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर भाजपा कार्यालय कंचनपुर में आयोजित किया गया। जिसमें पुरवा हिलौली और औरास ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्मिलित हुए। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय मंत्री मणिंद्र पांडेय और सत्र के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें