फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गांव के शिल्पियों की मदद करेगी सरकार, तैयार हो रहा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। गांव के शिल्पियों का जीवनस्तर सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने इनका डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत शिल्पियों की जानकारी ऑनलाइन फीड करने की कवायद तेज कर दी गई है।
ग्राम पंचायतों में कुम्हार, बढ़ई, मोची, धोबी आदि की एक बड़ी आबादी निवास करती है। यह एक तरह से शिल्पी ही होते हैं जो विभिन्न प्रकार के काम करते हैं। इस शिल्पियों के पास खेती नाममात्र की होती है। जिससे केवल यह अपने हुनर के जरिए ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। हालांकि गांवों में उनके हुनर के मुताबिक ज्यादा काम न होने से इन शिल्पियों को पालन पोषण में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन

पूर्व में करीब 2500 शिल्पियों तहसील, ब्लाक व जिला मुख्यालय पर आवेदन के जरिए आर्थिक मदद की मांग की थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इन शिल्पियों की सुध लेते हुए डाटा तैयार कराने की कवायद शुरू की है। डाटा में नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित व्यवसाय और खेती बाड़ी की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक पंचायतीराज अविनाश द्विवेदी ने बताया कि प्रधानों के माध्यम से गांव के शिल्पियों के तैयार कराए जा रहे डाटा की फीडिंग कराई जानी है। वर्तमान समय में जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में एक हजार प्रधानों का पंजीकरण पूरा हो गया है। शेष का भी जल्द पंजीकरण कर लिया जाएगा। बताया कि फाइनल पंजीकरण के बाद प्रधानों के माध्यम से शिल्पियों के आवेदनों को फीड कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें