फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ईद की खरीदारी शुरू, गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। ईद की खरीदारी के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ जुटने लगी है। खानपान से लेकर कपड़ों तक की खूब बिक्री हो रही है। महिलाओं की भीड़ ज्वैलरी व चूड़ी व परिधानों की दुकानों पर हो रही है।
अलविदा की नमाज के बाद ईद की तैयारियां तेज हो गईं हैं। सोमवार को भी शहर के धवन रोड बाजार, सदर बाजार, स्टेशन रोड आदि बाजारों में भीड़ रही।
धवन रोड बाजार में तो इतनी भीड़ रही कि पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। यही हाल सदर बाजार का रहा। लोगों ने ईद पर घर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए सेवईं, मेवा, कपड़े, जेवर, टोपी और जूते-चप्पलों की खरीदारी होती रही। सराफा दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। वहीं बच्चे और बड़े कपड़े, टोपी और कुर्ते खरीदते नजर आए। वहीं मेवा के दाम बढ़ने से लोगों ने कम मात्रा में ही खरीदारी की। सेंवई और सूतफेनी की दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



मस्जिदों में की जा रही रंगाई-पुताई
बांगरमऊ। रमजानुल मुबारक का महीना लगभग समाप्त होने वाला है और ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। भीड़ कपड़ों, फुटवियर, कॉस्मेटिक दुकानों पर ज्यादा नजर आ रही है। वहीं कस्बे की अधिकांश मस्जिदों की रंगाई पुताई का काम भी तेजी से किया जा रहा है। विशेष पकवान सेवइयों की खरीदारी विशेष रूप से की जा रही है। इसके अलावा मेवा, दूध एवं खोया की दुकान पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें