फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगा उठे सरकारी भवन

Tue, 26 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को जिले के शहीद स्थल, कलेक्ट्रेट सहित तकरीबन सभी सरकारी विभागों की इमारत रोशनी से जगमगा उठे। बच्चे झंडे व बिल्ले आदि खरीदकर गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन



वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। शहर के प्रमुख स्थानों व रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर जांच की। गणतंत्र दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए आज पूरे दिन जगह-जगह तैयारी होती रही।


सोमवार को पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी व शास्त्री पार्क, बदरका समेत अन्य प्रमुख स्थलों के अलावा जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन व अन्य सरकारी विभागों की इमारतों पर रोशनी की व्यवस्था की गई। शाम होते ही बिजली की रंगबिरंगी झालरों व दूधिया रोशनी से सभी सरकारी भवन जगमगा उठे।
विज्ञापन



इनकी भव्य सजावट देखते ही बन रही थी। वहीं, 26 जनवरी के मद्देनजर शहर की प्रमुख बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। बस व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। ट्रेनों को रोककर चेकिंग की गई।


शहर के बाईपास तिराहे, धवन रोड, स्टेशन रोड आदि जगहों पर पुलिस अधिकारियों ने वाहनों और संदिग्ध लोगों की पड़ताल की। हर गाड़ी को रोककर चेक किया। वाहनों में रखे लगेज को भी खुलवाकर देखा। सीओ सिटी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।


चौराहों व प्रमुख बाजारों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कचहरी परिसर में सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां पर सीओ सिटी आरके सिंह की अगुवाई में कोतवाल प्रदीप यादव ने डॉग स्क्वायड की मदद से कचहरी परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला। हर आने-जाने वाले को रोककर पूछताछ की गई। इसके अलावा जो भी वस्तु संदिग्ध दिखी उसे कड़ी सुरक्षा के बीच चेक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें