फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन पहुंचा आगरा-एक्सप्रेस वे मामला

Thu, 21 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील क्षेत्र के रसूलपुर मझगवां में आगरा एक्सप्रेस वे के लिए किसानों की गैर बैनामा की जमीन पर कब्जे का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। प्रमुख सचिव यूपीडा नवनीत सहगल ने डीएम व एसडीएम को तलब कर मामले की जानकारी ली है। निर्देश दिए कि एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान जो भी अतिरिक्त भूमि आ रही है उसका सर्वे कराकर बैनामा कराएं और किसानों के खातों में मुआवजे की राशि पहुंचाई जाए।
विज्ञापन


300 किमी. लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे में जनपद का 65 किमी. से ज्यादा क्षेत्र आ रहा है। शनिवार को बांगरमऊ तहसील के रसूलपुर मझगवां के किसानों ने गैर बैनामा की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में कार्यदायी एजेंसी अपकान के मैनेजर व कर्मचारियों को पीटा था। इसके चलते चार दिनों से रसूलपुर मझगवां में किसानों के विरोध के कारण आगरा एक्सप्रेस वे का काम बंद चल रहा है। अमर उजाला ने रविवार से लगातार इस मुद्दे को उठाया। आखिरकार मामला प्रदेश सरकार तक पहुंच गया।

इस पर प्रमुख सचिव यूपीडा ने जिलाधिकारी व बांगरमऊ उपजिलाधिकारी को तलब किया। डीएम व एसडीएम ने प्रमुख सचिव के सामने पहुंचकर सारी जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान जहां भी किसानों की अतिरिक्त भूमि आ रही है उसका सर्वे कराएं।
विज्ञापन


इसके बाद उस अतिरिक्त भूमि का बैनामा कराकर किसानों के खातों में मुआवजे की राशि भिजवाएं। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो भी भूमि आएगी उसका मुआवजा जरूर दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें