औरास के भोपालखेड़ा गांव में चोरी के बाद खेत में पड़े खाली बक्से की जांच करती पुलिस।
- फोटो : UNNAO
औरास। थाना क्षेत्र के भोपालखेड़ा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर से नगदी-जेवर समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
औरास थाना क्षेत्र के भोपालखेड़ा मजरा चकबरेसर निवासी लालबहादुर लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। बुधवार शाम खाना खाकर उसके पिता गंगू घर के बाहर और अन्य लोग घर के अंदर कमरे में सो गये।
देर रात चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर पहुंचे और जीने के रास्ते घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से पार कर घर के पीछे आम के बाग में ले जाकर 1.20 लाख की नगदी व 30 हजार के जेवर लेकर भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।