फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बकरी चराने गई बच्ची लापता, रात भर झाड़ियों में चली तलाश, बरातशाला में मिला ये सामान

Mon, 21 Jun 2021 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

एसपी व सीओ रघुवीर सिंह ने डॉग स्क्वायड की मदद से चारों ओर कांबिंग की। खोजबीन के दौरान लापता बच्ची की चप्पल व उसका छाता गांव के पास बरातशाला में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बच्ची की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली के रग्घूखेड़ा गांव में बकरी चराने निकली लगभग 10 वर्षीय बालिका रविवार शाम 5 बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। खोजबीन के दैरान पता न चलने पर परिजनों ने रात लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एसपी व सीओ रघुवीर सिंह ने डॉग स्क्वायड की मदद से चारों ओर कांबिंग की। खोजबीन के दौरान लापता बच्ची की चप्पल व उसका छाता गांव के पास बरातशाला में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची की मां ने अपने पति व गांव की एक महिला पर संदेह जता, बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। 

जिस जगह बच्ची बकरी चरा रही थी, स्निफर डॉग वहां से लगभग 200 सौ मीटर दूर जाकर रुक गया। पुलिस आसपास ही बच्ची की तलाश कर रही है। पुलिस ने लापता बच्ची के पिता समेत 6 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। देर रात तक एसपी थाने में ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें