फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में शुरू कराएं मनरेगा कार्य

Fri, 22 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकास भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों के पेच कसे। निर्देश दिए कि जिन गांवों में काम शुरू नहीं हुआ है वहां पर तुरंत मनरेगा के तहत कार्य शुरू कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद इंदिरा आवास आवंटन में लागू हुए नए नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि इंदिरा आवास आवंटन में बीपीएल सूची की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब 2011 की जनगणना के आधार पर ही इंदिरा आवास दिए जाएंगे। जनगणना के आधार पर गांवों में सर्वे करे सभी वर्ग के लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी, मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार मिश्र, डीडीओ नरेश बाबू सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें