फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खतरे के निशान से 66 सेमी दूर गंगा, परियर में चलने लगीं नाव

Tue, 12 Aug 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-27-पनपथा गांव में नाव के सहारे सामान लाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 18 सेमी की बढ़ोतरी हुई और सोमवार शाम छह बजे चेतावनी बिंदु से 112.340 मीटर पर पहुंच गया। इसके चलते कटरी क्षेत्र में हालात खराब होने लगे। गांवों के बाहर पानी भर जाने से ग्रामीणों ने नाव से आवागमन शुरू कर दिया है। वहीं अब जलस्तर के खतरे के निशान 113 मीटर की ओर बढ़ने से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं।
विज्ञापन



फोटो-27-पनपथा गांव में नाव के सहारे सामान लाते ग्रामीण। संवाद

परियर में चलने लगीं नावें
परियर (उन्नाव)। सदर तहसील क्षेत्र के महानंद पुरवा, टपरा, बाबू बंगला, पनपथा, कोलवा आदि गांवों बढ़ते जलस्तर की चपेट में हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से पानी पनपथा, देवीपुरवा व बाबू बंगला के घरों के बाहर तक पहुंच गया है। कटरी क्षेत्र के गांवों की लगभग 30 प्रतिशत फसल जलमग्न हो गई है। किसानों को खेत खलिहान जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण दिन रात बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

फोटो-28-जमालनगर गैर अहतमाली गांव में कल्याणी नदी के ऊपर से बहते पानी से निकलते लोग। संवाद


कल्याणी नदी पुल पर बढ़ा पानी, आवागमन में परेशानी
सफीपुर (उन्नाव)। गंगा नदी में पानी बढ़ने के बाद उफनाई कल्याणी नदी के पुल पर लगातार दूसरे दिन पानी बढ़ गया। इससे अल्लीपुर, शेरपुर, जमालनगर, उडंकपुरवा, इब्राहीमाबाद, खैरी चंदेला, ददलहा, हमजापुर आदि गांव के लोगों के सामने आवागमन में परेशानी खड़ी होने लगी है। ग्रामीण पानी मंझाकर निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह से पानी बढ़ता रहा तो जल्द ही पुल से आवागमन बंद हो सकता है।
विज्ञापन

-
पानी बढ़ने से नौ और गांवों के बाढ़ प्रभावित होने की आशंका बढ़ी
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से गंगा के किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चिरंजूपुरवा शहरिया सलेमपुर मार्ग पर पानी भर जाने से जहां शहरिया बंगला, कुशेहर बंगला का संपर्क लगातार दूसरे दिन टूटा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि यदि इसी प्रकार पानी बढ़ता रहा तो गांव चौगवां, गड़ाई, नया हिंदूपर, हिंदूपुर, दबौली बाजार, खलकखेड़ा, भदेहरा, सुब्बापुरवा, अर्जुनपुर आदि गंगा के किनारे के गांव बाढ़ से प्रभावित हो जाएंगे।

फोटो-29-शुक्लागंज के ओम प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कालेज में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटते सदर विधायक व डीएम। स्रोत: सूचना विभाग।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम गौरांग राठी ने शुक्लागंज क्षेत्र के ओम प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में विभिन्न वार्डों के परिवारों को आटा, चावल, दाल, नमक, आलू, तेल, मसाले, चाय पत्ती व मोमबत्ती आदि राहत सामग्री किट वितरित की। डीएम ने कहा कि 15 दिन के लिए 110 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। कहा कि इस बार तिरपाल, बाल्टी और मग भी दिया है।
दावा किया कि बेहतर गुणवत्ता की सभी सामग्री वितरित की गई हैं। कहा कि बाढ़ से बचाव की पूरी तैयारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव अभियान चलाकर किया जा रहा है। बीमार व्यक्तियों एवं पशुओं का समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। बताया कि 12 नाव लगाई गई हैं।

फोटो-27-पनपथा गांव में नाव के सहारे सामान लाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : संवाद

फोटो-27-पनपथा गांव में नाव के सहारे सामान लाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें