फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाते वक्त रोज होती थी छेड़खानी, परेशान होकर खाया जहर

Tue, 22 Nov 2016 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक नाबालिग छात्रा ने युवक की छेड़खानी से परेशान होकर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है।
उसने आरोप लगाया है कि स्कूल जाते समय दूसरे मोहल्ले का युवक उससे छेड़खानी करता था। कई बार विरोध करने के बाद भी युवक नहीं सुधरा। बल्कि उसकी हरकतें और बढ़ गईं।

इससे तंग आकर छात्रा ने 18 नवंबर को जहर खा लिया था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए थे। हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार को पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें