फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसेबाज ने दो एटीएम से उड़ाए 80 हजार रुपये

Sat, 21 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। खुद को बैंक अधिकारी बताकर जालसाज ने फोन पर एटीएम का सीक्रेट कोड पूछकर दोनों के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के हयासनगर निवासी विपिन को फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और उनके एटीएम कार्ड का सीक्रेट कोड पूछ लिया।

करीब दो घंटे बाद मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके खाते से 29661 रुपये निकाले गए हैं और अब खाते में सिर्फ 54 पैसे बैलेंस है। पता चलते ही विपिन काली मिट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे और जानकारी करने के बाद खुद के साथ हुई जालसाजी की जानकारी दी।

इसी तरह सूसूमऊ गांव निवासी गणेश को भी जालसाजों ने अपना शिकार बनाया और खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें