फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के आगे नगर पालिका नतमस्तक

Sat, 21 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद भी पालिका अधिकारियों द्वारा मांग को नजरअंदाज करना सफाई कर्मियों को नागवार गुजरा और वह शहर का सफाई कार्य बंद कर पालिका परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और हड़ताल को मांग पूरी न होने तक जारी रखने की जिद पर अड़ गए। कर्मियों के इस रवैये के आगे पालिका अधिकारी झुकने को मजबूर हो गए। उन्होंने शनिवार को बोर्ड बैठक आहूत कर उनके इस प्रस्ताव को भी रखने का आश्वासन दिया। वहीं कर्मियों ने प्रस्ताव की प्रति मिलने के बाद ही हड़ताल खत्म करने की बात कही है।

नगर पालिका उन्नाव के सफाई कर्मियों की मांग थी कि उन्हें सन 2008 में आए शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से वेतन दिया जाए।

पालिका अधिकारियों द्वारा उनकी इस मांग को लेकर की जा रही हीलाहवाली के खिलाफ सफाई कर्मी शुक्रवार को पालिका परिसर में ही हड़ताल पर बैठ गए और शहर की सफाई का कार्य ठप हो गया। उप्र सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकमल धानुक की अगुवाई में नगर पालिका उन्नाव परिसर में बैठे मजदूरों द्वारा दिए गए धरने से पालिका की अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने शनिवार को बोर्ड की बैठक बुलाकर इस प्रस्ताव को उसमें रखने का आश्वासन दिया। तब जाकर कहीं सफाई कर्मी शांत हुए।
विज्ञापन


सफाई कार्य की शुरुआत करने के समय की जानकारी लेने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकमल धानुक ने बताया कि जब तक उन्हें बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्ताव की प्रतिलिपि नहीं मिल जाएगी तब तक वह लोग काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं इस बारे में ईओ रोली गुप्ता ने कहा कि बोर्ड बैठक तो वैसे भी करनी थी लेकिन कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद इसे शनिवार को ही बुला लिया गया है। इसमें उनकी इस मांग का प्रस्ताव रखकर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें