फोटो-24- वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
बीघापुर। बिहार कस्बे में आयोजित बाबा गौरीशंकर मैदान में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहला लीग मैच आरपीएफ लखनऊ और गुरुग्राम हास्टल के बीच खेला गया। दो सेटों में आरपीएफ लखनऊ ने 21-15 व 21-19 पाॅइंट लाकर विजेता रही। ग्रुरुग्राम हॉस्टल ने पहले सेट में 15 और दूसरे सेट में 19 पाॅइंट हासिल किए।
दूसरा लीग मैच करकसा रायबरेली व अयोध्या हास्टल के बीच खेला गया। दो सेटों के मैच में कररसा रायबरेली ने अयोध्या हाॅस्टल को 21-14 और 21-19 से हराकर विजेता बनी। अयोध्या हाॅस्टल की टीम ने पहले सेट में 14 और दूसरे सेट में 19 पाॅइंट प्राप्त किए।
तीसरा लीग मैच बाराबंकी टिकरा और इक्शना क्लब रायबरेली के बीच खेला गया। दो सेटों के मैच में इक्शना रायबरेली 21-16 और 21-15 पाॅइंट लाकर विजेता बनी। टिकरा टीम को पहले सेट में 16 और दूसरे सेट में 15 पाॅइंट मिले। चौथा लीग मैच महाराणा प्रताप हास्टल लखनऊ और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ जिसमें महाराणा प्रताप एकेडमी ने 21-17 और 21-11 मुजफ्फरनगर टीम को हराया। निर्णायक की भूमिका चंद्रेश सिंह ने निभाई।