फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-17

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यहां चार सौ शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश डॉ. राजनारायण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम में शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना बेहद सुखद है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवस्वरूप ने कहा कि तकनीक ते क्षेत्र में देश को आगे लाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैसवारा ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय मेधा का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। नासा से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल में भारतीयों की हनक शिक्षा और ज्ञान के दम पर है। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य बीडी सिंह, रामहेत सिंह, आनंद मोहन द्विवेदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यदुनंदन सिंह, देवस्वरूप, जागेश्वर, बीडी सिंह, रमेश सिंह ,वीरेंद्र सिंह, आनंद मोहन, राजबक्स सिंह, गंगा प्रसाद यादव, एसके दीक्षित, केके दीक्षित, रुचि यादव , ममता सिंह चौहान, रामेंद्र सिंह सहित 400 शिक्षक सम्मानित किए गए। इस दौरान भारत सिंह परिहार, कमलेश शुक्ल कमल, नरेंद्र आनंद, डॉ. रमेश नरेश सिंह ने काव्य पाठ किया। संचालन रमेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें