फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रंगदारी लेकर जुए की फड़ चलाने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। रंगदारी लेकर जुए की फड़ चलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जुआ हारने वालों को 10 से 20 प्रतिशत ब्याज पर रकम भी देते थे।
विज्ञापन

उन्नाव-लालगंज हाइवे पर थानाक्षेत्र के कुरमापुर गांव के पास बना अंडरपास इन दिनों आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है। इसकी भनक पुलिस को लगते हुए गुरुवार को सीओ और एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने छापा मारा। मौके से मुगलपुर निवासी शमीम, हड़हा के धर्मेंद्र, मवइया माफी के देवलखन तिवारी उर्फ खन्ना और बदरका के अजय रैदास को गिरफ्तार किया गया। सीओ ऋषिकांत शुक्ल ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ कई दिनों से जुआ खिलाने के नाम पर रंगदारी वसूलने की शिकायत मिल रही थी। यह लोगों को जुआ खेलने के लिए मोटी रकम देते थे और मोटा ब्याज वसूलने के साथ रंगदारी भी मांगते थे। बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें