फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिला अधेड़ का शव

Thu, 05 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उन्नाव। चलती ट्रेन में एक अधेड़ व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना गार्ड ने स्टेशन अधीक्षक (एसएस) को दी। सूचना पर जीआरपी सिपाहियों ने ट्रेन रुकने पर अधेड़ को स्टेशन पर उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  मृतक के पास से कोई भी कागजात व सामान न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


 मंगलवार देर शाम कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही लखनऊ-कानपुर मेमू संख्या-64252 में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की जानकारी किसी यात्री ने गार्ड पीके यादव को दी। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना उन्नाव स्टेशन अधीक्षक को दी।

ट्रेन में बेहोश व्यक्ति के विषय में एसएस ने जीआरपी थाने में दी तो जीआरपी सिपाही ट्रेन के स्टेशन आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो उस व्यक्ति को उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई कागज न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी के अनुसार उसकी उम्र करीब 50 साल है। साथी यात्रियों की मानें तो वह कानपुर से ही ट्रेन में बैठा था लेकिन अचानक वह ट्रेन में बेहोश हो गया और फिर उसने दम तोड़ दिया।

जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति पहले से ही बीमार लग रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें