फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेस बस में लगी आग, भगदड़ में 17 यात्री जख्मी

Thu, 07 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर से लखनऊ जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस में धुआं देख यात्रियों में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। चालक ने तत्काल बस रोकी और कूद गया। कई यात्री बस के शीशे तोड़कर कूदे। घटना के समय बस में 54 यात्री बैठे थे। भगदड़ में दंपति समेत 17 यात्रियों को चोटें आईं हैं। घायलों में कई बच्चे भी हैं। पास स्थित नर्सिंगहोम के कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई। चालक के मुताबिक वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब आठ बजे कानपुर से लखनऊ की ओर आजाद नगर डिपो की बस जा रही थी। नवाबगंज कस्बे के पास चालक की सीट के पास अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख चालक जब तक बस रोकता, पूरी बस में धुआं भर गया। बस में बैठे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। चालक उदयवीर ने तत्काल बस रोकी और कूद गया। परिचालक रामआसरे ने दरवाजा खोला और यात्रियों को उतरने में मदद करने लगा।

जल्दी बाहर निकलने के लिए कई यात्रियों ने बस के शीशे तोड़ दिए और खिड़की से अपना कीमती सामान फेंका और खुद भी कूद गए। करीब बीस मिनट तक यात्रियों में अफरातफरी मची रही। पास स्थित नर्सिंगहोम के कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई। यात्रियों ने खुद को और परिवार को सुरक्षित देख राहत की सांस ली। इसके बाद चालक और परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर लखनऊ भेजा।
विज्ञापन


धक्कामुक्की और भगदड़ में रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में लखनऊ जा रहे उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी गांव निवासी नंदन वर्मा, उनकी पत्नी रेनू, बेटा शिवांग (3) अभिमान (8), ओम (4) भाई शिव वर्मा (24) के अलावा लखनऊ के आलमबाग निवासी अभिषेक श्रीवास्तव, बरहा के अनुराग सिंह, राजाजी पुरम की संगीता, कृष्णानगर की  सियावती, तालकटोरा के मनोज, ठाकुरगंज के नसीम व इदरीश, कानपुर किदवई नगर के राजकुमार, उनकी पत्नी प्रिया, अशोक नगर के महेंद्र और यशोदा नगर के दुर्गेश घायल हो गए।

नर्सिंगहोम में मरहम पट्टी कराने के बाद लोग दूसरे वाहनों से लखनऊ को रवाना हो गए। बस चालक उदयवीर ने फोरमैन मेहताब आलम को घटना की सूचना दी। अजगैन थाने के एसआई प्रवीण गौतम ने बताया कि बस में शार्ट सर्किट से हादसा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, मगर तब तक सभी लोग जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें