फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की निगरानी में जिला अस्पताल

Thu, 07 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं सही से संचालित हो। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे दलालों पर भी अंकुश लगेगा। डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोकेशन मिलने के साथ ही उपद्रव करने वालों की भी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आठ सीसी टीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसमें से ओपीडी व बाहरी गैलरी में दो कैमरे, पंजीकरण काउंटर पर एक, अस्पताल बिल्डिंग में इंट्री गेट पर एक, अस्पताल परिसर की भीतरी गैलरी में एक, इमरजेंसी में एक, बायोमैट्रिक अटेंडेंस रूम में एक सीसीटीवी लगने के साथ ही दो बाहर की ओर लगवाए गए हैं। अंदर गैलरी में लगे कैमरों से वहां मौजूद दलालों की स्थिति का पता लग सकेगा।

 इसके साथ ही बाहर की ओर लगवाए गए कैमरों से वाहन चोरों व प्राइवेट खड़ी होने वाली एंबुलेंसों पर नजर रखी जा सकेगी। इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का उद्देश्य डॉक्टरों के साथ होने वाली अभद्रता व मरीजों के साथ हो रहे व्यवहार की देखरेख करना है। गतिविधियों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सीएमएस कार्यालय में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि अभी आठ सीसीटीवी कैमरे ही मिले हैं। इन्हें लगवा दिया गया है। और कैमरे आने पर वार्डों में ही लगाए जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें