अचलगंज। बिछिया विकासखंड के एक गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा ने प्रधान टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने प्रधान टीचर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
छात्रा का कहना है कि 16 मार्च को प्रधान टीचर ने विद्यालय में उनके साथ छेड़छाड़ की। उस समय विद्यालय की सहायक टीचर बगल में संचालित आंगबाड़ी केंद्र पर थीं। छात्रा ने यह बात जाकर अपने घर में बताई। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत बीईओ से की। बीईओ ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी बिछिया को लगाया।
बीईओ उमाकांत कनौजिया का कहना है कि छात्रा के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि विद्यालय स्टाफ इस घटना को इंकार कर रहा है। स्टाफ का कहना है कि प्रधान टीचर स्कूल में कोई भी बारात रुकने से मना कर देते हैं इसलिए उनके साथ ऐसा किया जा रहा है।
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें कितनी सत्यता है वह जांच में ही सामने आएगी।