फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर फिर हुआ बवाल

Sat, 21 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। जमीनों के अधिग्रहण का मामला शांत नहीं हो रहा है। शुक्रवार को अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने को लेकर फिर बवाल हो गया। कन्हवापुर स्थित जमीन पर जेसीबी लेकर जब यूपीएसआईडीसी के कुछ लोग पहुंचे तो किसानों ने कुल्हाड़ी और डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिया। कर्मचारियों ने हाथ-पैर जोड़ कर किसी तरह से अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकले। उग्र किसानों ने बैराज मार्ग पर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


उचित मुआवजा न मिलने और गलत तरीके से जमीन अधिग्रहण के खिलाफ  कन्हवापुर, मनभौना, शंकरपुर के किसानों और यूपीएसआईडीसी के बीच तनाव चल रहा है। किसान इसके पूर्व भी तीन बार यूपीएसआईडीसी के खिलाफ  मोर्चा खोल चुके हैं। जिसके चलते श्ंाकरपुर में पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे यूपीएसआईडीसी के एक्सईएन बी सरन व जेई सुरेंद्र वर्मा जेसीबी मशीन और गार्ड लेकर जैसे ही कन्हवापुर स्थित सीएम अखिलेश सिंह यादव ने ट्रांस गंगा सिटी परियोजना का शिलान्यास स्थल पहुंचे। आस-पास के सैकड़ों किसानों का हुजूम इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन


जैसे ही खेतों की ओर जेसीबी बढ़ने लगी किसानों ने लाठी-डंडे और हाथ में कुल्हाड़ी लेकर यूपीएसआईडीसी कर्मचारियों को दौड़ा लिया। किसानों के उग्र रूप को भंापते हुए कर्मचारी भी भागने लगे।

इस दौरान यूपीएसआईडीसी के कुछ कर्मचारी और मौके पर तैनात रहने वाले सुरक्षा गार्ड किसानों के हत्थे चढ़ गए। जिनको उन्होंने पीट दिया। किसी तरह से हाथ-पैर जोड़ कर इन लोगों ने अपनी जान बचाई।

वहीं, उग्र किसानों ने बैराज मार्ग पर सड़क की मरम्मत करने वाले मजदूरों के तंबू को उखाड़ दिया और जमकर तोड़फोड़ की। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक किसी प्रकार का कोई कब्जा नहीं दिया जाएगा। किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सनोज यादव, हीरेंद्र निगम ने बताया कि यदि अगली बार यूपीएसआईडीसी के लोग जेसीबी के साथ दिखे तो बैराज मार्ग जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें