फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के घर में रहते मिले तो प्रवासी के परिवार पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम रविंद्र कुमार ने निगरानी समिति के पदाधिकारियों संग दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अस्थायी आश्रयस्थल तथा होम क्वारंटीन किए जाने के संबंध में बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि कोई प्रवासी श्रमिक प्रशासन को सूचना दिए बगैर अपने घर में रहते पाया जाता है तो संबंधित परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण निगरानी समिति पूरी मुस्तैदी से काम करें। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान व नगरीय क्षेत्रों में सभासद के माध्यम से समितियां संचालित होंगी। जो भी प्रवासी लौट रहे हैं, उनकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। निगरानी समिति को क्षेत्र में कम से कम एक घंटा समय देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रवासी की स्क्रीनिंग के साथ पता, मोबाइल नंबर सहित लाइन लिस्टिंग तैयार की जाए। जो व्यक्ति होम क्वारंटीन में हैं, उनके घर के बाहर फ्लैक्स फ्लायर लगाया जाए। एसडीएम, सीओ व बीडीओ को निर्देश दिए कि जो प्रवासी पैदल आ रहे हैं, उनकी सूचना कंट्रोलरूम प्रभारी डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव को 0515-2820446 पर दें। बताया कि घर आने पर प्रवासी को अपने क्षेत्र के बीडीओ, ईयो या एसडीएम को सूचना देना जरूरी है।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे राज्यों से आए करीब तीन सैकड़ा लोगों को बुधवार को नगर के जीजीआईसी, अशोक महाविद्यालय और गफ्फार महाविद्यालय में बनाए गए सेंटरों में क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार को चिकित्सीय टीम ने इनकी जांच की, जिसमें सामान्य मिलने पर एक सैकड़ा लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें