फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट होगी फीवर क्लीनिक

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में संचालित फीवर क्लीनिक। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। इमरजेंसी वार्ड के बगल में बने कमरे में संचालित हो रहे फीवर क्लीनिक को हटाकर अब पुराने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। फीवर क्लीनिक में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है। बुखार के मरीजों की जांच दूसरे स्थान पर होने से सामान्य मरीजों को राहत मिलेगी। संक्रमण के खतरे से भी मरीजों को बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से बुखार के मरीजों की अलग जांच करने के लिए सीएमएस ने इमरजेंसी वार्ड के बगल में बने कमरे में फीवर क्लीनिक का संचालन किया था। कुछ दिन बाद दूसरे राज्यों व शहरों से लौटने वाले लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग इसी क्लीनिक में भेजकर कराई जाने लगी। इससे इमरजेंसी वार्ड में भीड़ लगने के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। सीएमएस डा. बीवी भट्ट ने बताया कि सामान्य मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने फीवर क्लीनिक को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार जल्द ही फीवर क्लीनिक को कार्डियोलॉजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। कार्डियोलॉजी वार्ड को पहले आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें