उन्नाव। जिले में आए प्रवासियों के राशनकार्ड बनवाने के लिए 29 व 30 मई को सभी विकासखंड और नगर पंचायत कार्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में ऐसे प्रवासी जिनके पास कोई राशनकार्ड नहीं है तो वह अपना आधारकार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान समेत अन्य कोई पहचान पत्र की छायाप्रति के साथ मोबाइल नंबर लेकर पहुंचें।
कैंप में पहुंचकर उन्हें उपलब्ध आवेदन फार्म को पूर्ण भरकर अस्थायी राशनकार्ड बनवाने के लिए जमा करना होगा। यदि किसी को समस्या आए तो सफीपुर तहसील में पूर्ति निरीक्षक बृजेंद्र त्रिपाठी 7651941573 व पूर्ति लिपिक मोहक सचान 9696879148, बांगरमऊ में गौरव राजपूत 7408370820, पूर्ति लिपिक अनिल हंस 9415532830, हसनगंज में दिनेश चंद्र 7408383882, संजीव दीक्षित 8090134911, चंद्रा गुप्ता 7985025082, धर्मेंद्र सिंह 8604799891, बीघापुर अंकित अग्रवाल 9889433959, रोहिताश्व 8081862344, सदर रवि प्रकाश वर्मा 7705076819, नेहा गुप्ता 9336752062, पुरवा अमित कुमार 9792804995, प्रशांत कटियार 9415545794 और नगर पालिका उन्नाव व गंगाघाट में राजेंद्र त्रिपाठी 7007614516 और दीपक यादव 9140347358 से संपर्क किया जा सकता है।