फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार झेल रहे किसानों को मिलेगी राहत

Thu, 18 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मौसम की मार से बर्बाद हुए किसानों को जल्द राहत मिलने जा रही है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस जनपद के 7955 किसानों को साढ़े छह करोड़ रुपये से ज्यादा की मुआवजा दे रहा है। मुआवजे की धनराशि को कंपनी ने अवमुक्त कर दी है और जल्द मुुआवजे का पैसा किसानों के खातों में पहुंचेगा। मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने बुधवार को किसान दिवस पर इसकी जानकारी जब किसानों को दी तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के पन्ना हाल में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में कहा कि रबी की फसल के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान किसानों के खाते में करेगा। उन्होंने बताया कि किस बैंक में कितने लाभार्थी हैं इसकी सूची बैंकों को सौंप दी गई है। जल्द ही पैसा किसानों के खातों में पहुंचेगा। इस दौरान जिले के प्रगतिशील किसान डा. चंद्रपाल सिंह, सतीश कुमार, कृपाशंकर चौधरी, हरिपाल, श्यामलाल निषाद आदि किसानों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में सबसे ज्यादा लाभार्थी
उन्नाव। बीमा कंपनियों द्वारा लाभार्थियों की जो सूची तैयार की गई है उसमें इलाहाबाद बैंक  में 87, बैंक आफ बड़ौदा में 48, बैंक ऑफ इंडिया में 1079, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 62, कारपोरेशन बैंक के 117, देना बैंक में एक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त 5863, इंडियन ओवरसीज बैंक में 8, पंजाब नेशनल बैंक में 488, स्टेट बैंक आफ इंडिया में 35, यूको बैंक में एक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 53 और जिला सहकारी बैंक में 82 लाभार्थियों समेत कुल  7955 किसानों को शामिल किया गया है। इन किसानों को 6 करोड़ 55 लाख 51 हजार 162 रुपये मुआवजे के तौर पर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


संकर बीज खरीद के लिए आई अनुदान राशि
जिले के 349 किसानों को कृषि विभाग के क्रय केंद्रों से संकर बीज खरीदने के लिए मिलने वाली अनुदान की राशि 2,54,750 रुपये भी आ गई है। जो किसानों के खातों में जल्द भेजी जाएगी। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान अपने समस्त अभिलेखों के साथ 30 जून तक ब्लाक स्थित राजकीय बीज भंडार अभिलेखों के साथ पहुंचे। जिससे उनकी धनराशि खातों में जल्द भेजी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें