फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर दस लाख की चोरी

Wed, 17 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास/उन्नाव। छत के रास्ते एक व्यापारी के घर में दाखिल हुए चोरों ने जेवर-नगदी समेत करीब दस लाख का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि चोरी की इस वारदात में किसी जानकार का ही हाथ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के बिसवल गांव निवासी कप्तान सिंह की घर पर खाद-बीज और कीटनाशक की दुकान है। सोमवार रात कप्तान सिंह, उनकी पत्नी सरोज, बेटी कोमल, सोनल, साक्षी और बेटा शानेंद्र छत पर सो रहे थे। देर रात पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे और बक्सा-अलमारियों के ताले तोड़कर 1.50 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान सहित करीब दस लाख का माल पार कर दिया।

सुबह करीब पांच बजे सरोज सोकर उठी और जैसे ही घर के भीतर पहुंची सारा सामान बिखरा देकर सन्न रह गई। चोर कमरे में पीछे की ओर की खिड़की तोड़कर भाग निकले। मकान के पीछे ही कुछ दूर पर टूटा हुआ बक्सा और जेवरात के खाली डिब्बे पड़े मिले। सूचना पर औरास थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उससे आने-जाने वाले किसी शख्श का हाथ होने की आशंका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। तफ्तीश चल रही है उम्मीद है कि जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें