फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग से किसान जिंदा जला

Thu, 26 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लगने से किसान जिंदा जल गया। किसान खेत में झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली कर रहा था। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के धन्ना पुरवा गांव निवासी कल्लू (55) ने गांव के बाहर स्थित खेत में सब्जी की फसल बोई थी। वह खेत में ही झोपड़ी डालकर रह रहा था। मंगलवार शाम को कल्लू की पत्नी बेला उसे खाना देने गई थी। कुछ देर रुकने के बाद वह घर लौट आई थी।

बेटा श्रीकृष्ण और अनुज भी घर पर थे। सुबह पत्नी और बेटे खेत पहुंचे तो झोपड़ी जली थी और कल्लू की जलकर मौत हो गई थी। झोपड़ी में खड़ी उसकी बाइक व अन्य सामान भी राख हो गया।
विज्ञापन


सूचना थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और तफ्तीश करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन व ग्रामीण घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें