गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया में जमीन के विवाद में बुधवार सुबह फायरिंग कर पीट दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम महोलिया निवासी शांति देवी (50) पत्नी शिवराज ने बताया कि गांव में उनकी पैतृक जमीन है। जिसे लेकर कोर्ट में वाद दाखिल है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जमीन पर कई बार कब्जे का प्रयास कर चुके हैं।
बुधवार सुबह कुछ लोग जेसीबी लेकर आए और समतलीकरण करने लगे। जिसे रोकने के लिए जब वह परिजनों के साथ पहुंची जो समतलीकरण का काम करा रहे लोगों ने फायरिंग करते हुए उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में शांति देवी, विमला पत्नी सोने लाल व रूबी पत्नी राम सिंह घायल हो गईं।
जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गांव के ही नरेश, अवधेश प्रताप सिंह व छुन्नू तथा सूरजपाल निवासी फतेहपुर चौरासी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।