फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। लालकुआं-ऊंचगाव मार्ग पर करनाईपुर के सामने वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल है। राहगीरों की मदद से दोनों को सौ शैया अस्पताल भेजा गया। बाद में घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पाली गांव निवासी जगदीश (70), बेटे रामजी (32) के साथ मंगलवार दोपहर साइकिल से टेढ़ा गांव खाद लेने जा रहे थे। लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर करनाईपुर गांव के सामने वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, इससे पिता-पुत्र दूर जा गिरे। जगदीश के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। रामजी गंभीर घायल हो गया। सौ शैया अस्पताल में डॉक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। रामजी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पति की मौत से पत्नी रामकली, सात बच्चों में पांच बेटे और दो बेटियां बेहाल हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को रेफर कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें