उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए पांच दंपति समाज के संभ्रांत नागरिकाें व पुलिस अधिकारियों की मदद से एक हुए। इन जोड़ों को भावी जीवन में एक साथ रहकर सुखमय जीवन बिताने की कामनाओं के साथ विदा किया गया।
एक दूसरे से अलग रह रहे 10 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने इन जोड़ाें की काउंसलिंग कर समस्याएं सुनीं।
काफी समझाने के बाद पांच दंपति परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए सुख दुख में एक दूसरे का साथ देने को राजी हुए। तुरंत इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष जोड़ों को 10 मई को बुलाया गया है।
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न और दोनों पक्षाें में वार्ताकर आपसी समझौता कराने में महिला दरोगा स्नेहलता, फूलकुमारी, उपासना यादव, निम्मी अरोड़ा, राजेंद्र सिंह सेंगर, रामसनेही यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।