फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, आठ घायल

Sun, 03 May 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसों में जिले में युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला पीडी नगर में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के चमरौली गांव निवासी वीरेंद्र (25) पुत्र गंगाराम शनिवार को सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी अपने बहनोई प्रकाश के यहां गया था। रविवार सुबह लौट रहा था। भल्ला फार्म के सामने सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार बस टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के मोबाइल से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और घटना की सूचना दी।

इसी तरह, फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के दोस्तपुर गांव निवासी रामनिवास (23) पुत्र ब्रह्मा दीन रविवार सुबह लखनऊ जाने के लिए उन्नाव बाईपास से एक डीसीएम में बैठ गया। हाइवे पर टोल टैक्स बैरियर के पास डीसीएम सड़क पर खराब खड़े एक ट्रक में भिड़ गई। इससे रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


अचलगंज निवासी प्रदीप अवस्थी (25) के घर में भांजे का मुंडन संस्कार होना है। रविवार सुबह प्रदीप अपनी छोटी बहन वंदना (18) के साथ खरीदारी करने शहर आया था। दोपहर को दोनों लौट रहे थे तभी पीडी नगर में साइकिल को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल भाई-बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें