फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फैक्टरी श्रमिकों और डेरों में रहने वालों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश के लिए पुलिस जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। फैक्टरी संचालकों से उनके यहां काम कर रहे श्रमिकों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। शहर व आसपास के क्षेत्रों में डेरों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का भी सत्यापन होगा।
विज्ञापन

जिले में दो औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 50,000 श्रमिक काम करते हैं। इसके अलावा कच्चे माल की आपूर्ति, लोडिंग-अनलोडिंग आदि से रोजगार की ज्यादा संभावनाएं होने से दही चौकी और बंथर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के गांवों में भी श्रमिक किराये पर रह रहे हैं। किराये पर कमरा देने से पहले भवन स्वामी आधार कार्ड तो लेते हैं, लेकिन यह कार्ड असली है या नकली इसकी पहचान नहीं हो पाती।
पांच बांग्लादेशी पुलिस के हत्थे चढ़े तो एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने सत्यापन कराने की बात कही है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि जो पांच बांग्लादेशी पकड़े गए हैं, अगर जांच में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई मामला सामने आता है तो रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाती है। ऐसा कुछ मिलेगा तो रिपोर्ट जरूर भेजी जाएगी। फिलहाल मामला स्थानीय स्तर पर विस्तृत जांच का है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी श्रमिकों और डेरों में रह रहे लोगों को पुलिस के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। सभी के आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

फैक्टरी संचालकों से उनके यहां काम करने वाले सभी स्थायी व अस्थायी कामगारों के आधार और पहचान पत्र का स्थानीय थाना-कोतवाली से सत्यापन कराया जाएगा। गहनात से जांच कराई जाएगी और अभिलेख फर्जी होने की पुष्टि होने पर उसे बनाने वालों का पता लगाकर रैकेट का खुलासा कराया जाएगा।

कोट
सभी फैक्टरी व अन्य संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों व कर्मचारियों का सत्यापन कराया जाएगा। इन फैक्टरियों में जो एजेंसी सुरक्षा कर्मी या श्रमिक उपलब्ध करातीं हैं उन एजेंसियों का भी सत्यापन होगा। सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- अखिलेश सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें