फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा में सबको स्नान करना चाहिए -अपर्णा

विज्ञापन
-जेल से निरीक्षण कर बाहर निकलतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गंगा में सबको स्नान करना चाहिए। वह भी कुंभ में स्नान करने जाएंगी। आयोग के सदस्यों को भी ले जाएंगी। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संगम न जाकर हरिद्वार में स्नान करने व महाकुंभ को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर अपर्णा यादव ने कहा कि वह हरिद्वार चले गए, यह उनका (अखिलेश यादव) मन है। यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए। वैसे गंगा में स्नान सबको करना चाहिए।
विज्ञापन




राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर शहर आईं। यहां 33 महिलाओं ने समस्या बताई। इसमें कोई महिला दहेज उत्पीड़न को कोई जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचीं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उपाध्यक्ष उन्होंने महिलाओं की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें