फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गोली लगने से घायल गो तस्कर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। तोपखाना मोहल्ले में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में इलाज के बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना मोहल्ले में 12 जनवरी की रात हुई मवेशी चोरी की घटना में टीकरखुर्द पुल के मंगलवार भोर पहर पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। छर्रे लगने से आरक्षी हर्ष अहलावत घायल हुआ था। पुलिस की ओर हुई फायरिंग में दलीगढ़ी निवासी आरोपी मोहम्मद हबीब (40) घायल हुए थे। आरक्षी को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई थी, आराेपी मोहम्मद हबीब का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि मुठभेड़ में घायल गोतस्कर को इलाज के बाद जेल भेजा गया है। द)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें