फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

Sun, 06 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। शनिवार रात जैसे ही 12 बजे मंदिरों में घंटे - घड़ियाल बजने लगे। शंखों की ध्वनि से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गए।
विज्ञापन


कृष्ण का जन्म होते ही मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी पूजन - अर्चन शुरू हो गया। भक्तों ने कन्हैया का जल और पंचामृत से अभिषेक किया। नए वस्त्र पहनाए गए। मंदिरों में पुजारियों ने भजन - कीर्तन के साथ आरती की। इसके बाद पंचामृत, पंजीरी और फलों का प्रसाद वितरण किया गया।

कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के सभी मंदिरों में भव्य सजावट की गई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी मंदिरों के साथ-साथ घरों में भव्य झांकियां सजाई गई। पुलिस लाइन स्थित मंदिर झालरों से जगमगाता रहा। देर शाम शुरू हुआ भजन - कीर्तन का सिलसिला कृष्ण जन्म होने तक चलता रहा। इस दौरान 'यशोदा जायो लल्ला, मचो है आज हल्ला’, 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें