फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड, बाजा, बरातः मतदाताओं को किया जागरुक

विज्ञापन
शिवम के माता-पिता को किया सम्मानित। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन ने बैंड-बाजे के साथ जागरूकता बरात निकाली। बग्घी पर बैठे एसडीएम सदर ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। डीएम रवींद्र कुमार ने केक काटा और एसपी दिनेश त्रिपाठी को खिलाया। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने डीएम को केक खिलाया। इसके बाद मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। फिर यहां से मतदाता जागरूकता बरात निकाली गई। बग्घी पर एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह को बैठाया गया था। बरात हरदोई पुल होते हुए निराला प्रेक्षागृह में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को 23 फरवरी को मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत वोटिंग करने के लिए जागरूक किया। लोगों को स्टीकर, पतंग व टोपी वितरित की गई। इस दौरान नए वोटरों को पहचानपत्र भी बांटे गए।
सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में सीओ व थानों में प्रभारी निरीक्षकों ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। ब्लाक, तहसील परिसर में रंगोली बनाई गई। दीप जलाए और मशाल प्रज्वलित कर जागरूकता की अलख जगाई। तहसीलों में नए मतदाताओं का स्वागत किया गया। फूल व मिठाई देकर मतदान के लिए जागरुक भी किया गया। इस दौरान केक भी काटा गया। नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें