फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण प्रकाशन पर रोक से दावेदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। ग्रामीणों को आवास व आवासीय भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को नवाबगंज की पांच ग्राम पंचायतों में ड्रोन कैमरों की मदद से पंचायतों में बने मकानों व आवासीय क्षेत्र की भूमि का सर्वे किया गया।
विज्ञापन

वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों की सरकारी और कृषि से संबंधित भूमि का ही ब्योरा शासन, प्रशासन के पास उपलब्ध है। गांव में बने घरों व आवासीय भूमि के अभिलेख अभी तक नहीं बने हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने आवास व आवासीय भूमि के अभिलेख तैयार कराने के लिए स्वामित्व योजना शुरू की है। इस योजना के तहत गांव पंचायत के मकानों व आवासीय भूमि का सर्वे कराकर अभिलेख तैयार कराने और ग्रामीणों को मालिकाना हक देने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को नवाबगंज विकासखंड के सेंधुरिहा, पकरिगवां, बहाउद्दीनपुर, जटखेरवा और दरियापुर गांव में लेखपाल माधवेंद्र सिंह ने पहले गलियों व छतों पर सफेद चूने के पाउडर से लाइन खिंचवाई। इसके बाद ड्रोन कैमरे से आबादी का हवाई सर्वे कराया। लेखपाल ने बताया कि शनिवार को 558 गांवों का ड्रोन कैमरे से हवाई सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें