फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध दंपति को तमंचे की बटों से पीटा, की लूटपाट

Wed, 21 Oct 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असलहों से लैस आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार रात पूर्व सभासद एवं ठाकुरद्वारा मंदिर स्वामी के घर धावा बोल दिया। बुजुर्ग दंपति और उनके पौत्र को मारपीट कर हजारों के जेवर-नगदी लूट ले गए। घायल बुजुर्ग दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिंगरोसी निवासी ओमप्रकाश (70) और उनकी पत्नी कमला (65) अपने चार बेटों के साथ  ठाकुरद्वारा परिसर में ही बने दो मंजिला मकान में रहते हैं। सोमवार रात करीब एक बजे बांस के सहारे दीवार फांदकर मंदिर परिसर में पहुंचे बदमाशों ने पीछे के रास्ते को जाने वाले गेट को खोल दिया।

बुजुर्ग चौकीदार रामदीन को बांध कर सीढ़ी के नीचे डाल दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। बदमाशों ने पहली मंजिल पर अलग-अलग कमरों में सो रहे ओमप्रकाश के चारों बेटों के कमरे के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर से करीब सौ कदम की दूरी पर ट्यूबवेल के पास बने कमरे में सो रहे मंदिर स्वामी ओमप्रकाश  उनकी पत्नी कमला के कमरे में दाखिल हुए। बुजुर्ग ओमप्रकाश ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे लाठी और तमंचे की बटों से पीटना शुरू कर दिया।

बुजूर्ग दंपति की कराह सुन उनका पौत्र आनंद (16) और छोटू (5) की भी नींद खुल गई। वे कमरे में पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हेँ भी पीटा और तमंचे दिखा कर चुप करा दिया। फिर अलमारी तोड़ी और उसमें रखे जेवर-नगदी लूट ले गए। कमला से मारपीट कर उनके झाले, पायल और सोने की चेन लूट ली।

इसके बाद बदमाश मेन गेट खोलकर भाग निकले। पीड़ित के मुतािबिक चार बदमाश उनके कमरे में दाखिल हुए जबकि दो बाहर रुके रहे। जेवर व नगदी की कीमत हजारों में बताई जा रही है। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने शोर मचाया तो मंदिर परिसर में सो रहे भक्त वहां पहुंचे । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें