फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को ज्ञापन देने जाते अनुदेशक।

Tue, 20 Oct 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन देकर चार माह का बकाया मानदेय जल्द से जल्द दिलानेे की मांग उठाई है।समिति के  जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा वर्ष 2013 से अनुदेशक  शैक्षिक व्यवस्था मेें सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


 इसके बाद भी अनुदेशकों को चार महीने का मानदेय नहीं मिला है। दशहरा व दीपावली का त्यौहार पास होने से अनुदेशकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2015-16 के अंशकालिक अनुदेशकों को जुलाई, अगस्त व सितंबर का मानदेय अभी तक नहीं मिल पाया है।

 इससे अनुदेशकों को काफी दिक्कत हो रही हैं। अनुदेशक तीन साल से काम कर रहे हैं फिर भी आज तक विभाग ने सहायक पाठ्य सामग्री की व्यवस्था नहीं की है।  इसलिए बीईओ को निर्देश दिए जाएं कि समय से बिल कार्यालय भेजें। इससे अनुदेशकों की समस्या को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 अनुदेशकों ने बीएसए से मई 2015 का ग्यारह दिन का
बकाया मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में आलोक मिश्रा, सोनू सिंह, जितेंद्र दीक्षित, अभिषेक प्रताप सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें