फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती बीवी का कत्ल: संजीदा ने समीर से किया था दूसरा निकाह, शादी में मुलाकात, फिर प्यार और अब...

Mon, 21 Aug 2023 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

जिस पति ने गर्भवती संजीदा को मौत की नींद सुला दिया उससे दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। संजीदा ने समीर से दूसरा विवाह किया था। पांच साल पहले उसकी शादी कन्नौज के जलालाबाद में हुई थी। पहले पति से एक बेटी भी है, जो संजीदा के साथ ही रहती है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के बांगरमऊ में मायके में रह रही गर्भवती पत्नी से रात में हुए आपसी विवाद के बाद पति ने गले और दोनों हाथ पर हमला कर हत्या कर दी। वह रात में ही भाग निकला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दो डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में गर्दन पर ब्लेड से तीन वार और दोनों हाथ की नस काटने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जिस पति ने गर्भवती संजीदा को मौत की नींद सुला दिया उससे दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। संजीदा ने समीर से दूसरा विवाह किया था। पांच साल पहले उसकी शादी कन्नौज के जलालाबाद में हुई थी। पहले पति से एक बेटी भी है, जो संजीदा के साथ ही रहती है।

दो साल पहले आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बारीथाना में संजीदा (अब मृतका) के चचेरे भाई शानू की शादी थी। वह शादी में शामिल होने गई थी। इसी शादी में चचेरे बड़े भाई फहीम का साला फतेहपुर चौरासी के पैंतरा गांव निवासी समीर (हत्यारोपी पति) भी शामिल होने आया था। दोनों में बातचीत हुई और फिर फोन पर बात होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं। 
विज्ञापन


इसके बाद पति से अनबन के चलते संजीदा अधिकतर मायके में रहने लगी। कन्नौज निवासी पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने संजीदा को तलाक दे दिया और बेटी नाबिया को भी साथ रखने से इन्कार कर दिया। तलाक के बाद संजीदा और समीर ने परिजनों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। 
 
Trending Videos

गर्भ में पल रही दूसरी बेटी तो नहीं है वजह
हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जिसमें मृतका के किसी दूसरे से बात करने के साथ उसके गर्भ में पल रही दूसरी बेटी भी हो सकती है। उसके पहले से भी एक बेटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आठ महीने की गर्भवती मृतका संजीता के गर्भ में दूसरी भी बेटी ही थी। डॉक्टर ने 25 अगस्त प्रसव की तिथि दे रखी थी। परिजन प्रसव का इंतजार कर रहे थे। लेकिन पांच दिन पहले वह हमेशा के लिए परिजनों से जुदा हो गई।

 

आसीवन मिली हत्यारोपी की आखिरी लोकेशन
घटना के बाद हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन आसीवन मिली। लेकिन बाद में मोबाइल बंद हो जाने से पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। जबकि मृतका का मोबाइल अभी उसकी मां के पास है। उस मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया जाएगा तभी घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।

 
विज्ञापन

सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी संजीदा
मृतका संजीदा सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी। घर वाले भी उसे बहुत प्यार करते थे। उसकी हत्या के बाद से सभी बेहाल हैं। परिजन दामाद के घर वालों पर हत्या करने के लिए उकासाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। ताकि हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें