उन्नाव। शहर के मोहल्ला धवन रोड स्थित पूर्व सांसद अन्नू टंडन के आवास पर ईद मिलन समारोह सौहार्द पूर्वक मनाया गया। अन्नू ने कहा कि ईद का त्यौहार एक माह के पाक रमजान की इबादत के बाद आता है। जिसमें हिंदुस्तानी तहजीब के मुताबिक हिंदू-मुस्लिम मिलकर ईद की खुशियां मनाते हैं।
पूर्व सांसद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के सुख-दुख में खड़े होकर भाईचारे का पैगाम देते हैं। ईद मिलन समारोह में भारी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हसन वासिफ, पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद, शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल, बार अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख कृष्ण्पाल सिंह यादव, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, अमित शुक्ला, प्रतिमा सिंह, मोहम्मद कय्यूम, मोहम्मद नकीर, शादाब, अनवर खुर्शीद, मोहम्मद तुहैल खान, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद हादी,गुलजार, आदि रहे।