पाटन। विकासखंड सुमेरपुर के मुख्यालय में शनिवार को तहसील बीघापुर के पोखरी, रामपुर लोन, बजौरा के 1078 किसानों को 11,39,934 रुपये की धनराशि की सूखा राहत चेक विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने वितरित किए।
ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित एक सभा में कारगिल शहीद अमर बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने लेखपालों व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई किसान छूटने न पाए।
सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसमेें हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम मृत्युंजयराम, बीडीओ बीके यादव, कन्हैया यादव, बीके शुक्ला, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, सिंपल मिश्रा, आदि उपस्थित थे।