पुलिस लाइन सभागार में ग्रैंड पैरेंट्स डे (दादा-दादी/ नाना-नानी दिवस) पर प्रतियोगिता में भाग लेने व?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रैंड पैरेंट्स डे (दादा-दादी/ नाना-नानी दिवस) पर पुलिस कर्मी परिवारों के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता कराई गई। किंजल सिंह और काजल प्रथम रहीं।
पुलिस लाइन में हुई प्रतियोगिता में एसोसिएशन की अध्यक्ष श्वेता चतुर्वेदी ने पुलिस परिवार के बुजुर्गों (बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी) को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हम सब के लिए मार्गदर्शक हैं। हमारे दादा-दादी या नाना-नानी के पास जीवन का लंबा अनुभव होता है। उनके मार्गदर्शन में चलकर युवा पीढ़ी बिना रुके सफलता के शिखर तक पहुंच सकती है। निबंध प्रतियोगिता में बुजुर्गों को लेकर अपनी सोच को व्यक्त किया गया। निबंध में कक्षा छह तक के छात्रों के बीच हुई प्रतियोगिता में किंजल सिंह प्रथम, आराध्या द्वितीय, उत्कर्ष तृतीय रहे। कक्षा सात से 12वीं वर्ग में काजल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और अगम ने तीसरा स्थान हासिल किया। संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। महिला मुख्य आरक्षी संगीता वर्मा व रत्नेश उपस्थित रहे।