उन्नाव। कानपुर विश्वविद्यालय की एक अगस्त को हुई पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा का समय बदलने से जिले के सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए थे। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा नियंत्रक अंजनी कुमार मिश्र ने आदेश जारी किए हैं कि छात्र 5 अगस्त से 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें।
परीक्षा शुल्क भी 250 रुपये जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ई चालान के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org के होम पेज पर बने लिंक online Application for private/singlesubject exam-2021 पर उपलब्ध होगी। (संवाद)