कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी गंगवार। संवाद
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के तीन प्रधान शिक्षकों को ऑनलाइन साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिला। इसमें दो बेसिक शिक्षा विभाग व एक माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रधान शिक्षिका शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग से नवाबगंज ब्लॉक के कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी गंगवार ऑनलाइन साक्षात्कार में शामिल हुई। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए दो लड़कियों को गोद ले रखा है। उनकी शिक्षा का खर्च तीन साल से वह उठा रही हैं। गरीब लड़कियों को समय-समय पर स्वेटर, जूते व पुस्तकें वितरित करती हैं। बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाया। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लैपटॉप, मोबाइल, पीपीटी, खेल माध्यम , ऑनलाइन योगा टीवी शैक्षिक भ्रमण भी किया।
बेसिक शिक्षा विभाग से नवाबगंज ब्लॉक के खड़ेहरा प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक राकेश तिवारी को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें यह मौका विद्यालय का अच्छा परिवेश, बच्चों के नामांकन, एकस्ट्रा एक्टिीविटी व स्मार्ट क्लास का संचालन करने पर मिला है।
ऑनलाइन साक्षात्कार में सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के देवारा प्रथम प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक प्रशांत बाजपेई ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में छात्रों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा। इसमें 90 फीसदी छात्रों को फायदा मिला। कोरोना नियमों का पालन कराते हुए दो दिवसीय प्रदर्शनी एडुफेस्ट का आयोजन कराया। विद्यालय में नवाचारों को अपनाकर पढ़ाई कराई। रसोइयों को पढ़ाने का प्रयास किया। प्रत्येक दिन उन्हें दो घंटे हिंदी व गणित विषय पढ़ाया। विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने के लिए झरना लगवाया और बागवानी भी कराई।
नवाबगंज ब्लॉक के खड़ेहरा प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक राकेश तिवारी। संवाद- फोटो : UNNAO
सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के देवारा प्रथम प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक प्रशांत बाजपेई। संवाद- फोटो : UNNAO