फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रामपुरी स्थित सोसायटी भवन में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई। बाद में नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बंद होने से बुढ़ापे का सहारा छिन गया है। 1 अप्रैल 2005 से पूर्व शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। दूसरे जिलों में तैनात शिक्षकों का उनके जिले में तबादला किया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा, उपार्जित अवकाश व सप्ताह के दूसरे शनिवार का अवकाश दिया जाए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधान शिक्षक व उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों को भरा जाए। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं व छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर, विद्युत आदि की व्यवस्था की जाए। किसी भी विद्यालय में विभाग की ओर से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन व इंटरनेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके बाद भी शिक्षकों को प्रशिक्षण लेने व सूचनाएं भेजने के लिए विवश किया जा रहा है। बैठक के दौरान ही महामंत्री गजेंद्र वर्मा के प्रस्ताव पर नवाबगंज ब्लॉक के शिक्षक विनोद तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पूनम शुक्ला, निवेदिता सचान, मोहिनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें