फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो सवार तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बकरी चोरी करने के साथ राहगीरों से लूटपाट भी करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, एक बकरी, मोबाइल व तमंचा बरामद किए हैं। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह मंगलवार की रात संचानकोट के पास बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बैरियर पर पहुंची बोलेरो सवार लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ा तो उसमें बैठे अंतरजनपदीय तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लुटेरों ने अपना नाम हरदोई के थाना कासिमपुर के ग्राम कल्लावां निवासी मुकील अहमद, छोटू और इमरान बताया। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो, एक बाइक, तमंचा, चार कारतूस, चोरी कर ले जा रही जा रही दो बकरी, 5660 रुपये व एक चोरी का मोबाइल बरामद किया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया पकड़े गए आरोपी शातिर लुटेरे व मवेशी चोर है। रात्रि में घर के बाहर बंधी बकरियाें को चोरी के साथ राहगीरों से लूटपाट भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें