फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला क्लास में कराई जा रही पढ़ाई

विज्ञापन
मोहल्ला क्लास के माध्यम से छात्रों को शिक्षा देतीं इंचार्ज शिक्षिका सोनू सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना काल में सभी विद्यालय बंद है। प्राथमिक स्कूल मियागंज प्रथम की इंचार्ज शिक्षिका ने बिना मोबाइल वाले अभिभावकों के बच्चों के लिए मोहल्ला क्लास की शुरुआत की है। इसमें 10 से 15 छात्रों को एक स्थान पर एकत्र कर कक्षाओं का संचालन कर रही हैं। स्मार्ट फोन वाले अभिभावकों के बच्चों को ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

इंचार्ज शिक्षिका सोनू सिंह ने बताया कि कोरोना काल के दौरान छात्रों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। ऑनलाइन पढ़ाई अवश्य शुरू हुई, लेकिन कई ऐसे छात्र हैं जिनके पास मोबाइल की व्यवस्था नहीं है। वह लगातार पढ़ाई से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए मोहल्ला क्लास की शुरुआत की गई है। मोहल्लों में जाकर छात्रों को एक स्थान पर बैठाकर पढ़ाया जाता है। उन्हें अन्य गतिविधियां भी कराई जाती हैं। बच्चों की बढ़ती संख्या देखते हुए लग रहा है कि मोहल्ला क्लास का अभियान जरूर सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें